नयी दिल्ली, अगस्त 22 -- दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने कहा कि पूर्व भारतीय सितारों रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में खेलने से लीग की लोकप्रियता बढ़ेगी और ज्यादा दर्शक मैच देखने आएंगे।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने से प्रतियोगिता मजबूत महाराज इस पहली इटीपीएल में ग्लास्गो कॉस्मिक की ओर से खेलेंगे। अश्विन डबलिन गार्डियंस और रहाणे एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेलेंगे। महाराज का मानना है कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर लीग ने पहले ही एक मजबूत प्रतियोगिता तैयार कर ली है।महाराज ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''इस लीग में अश्विन और रहाणे की मौजूदगी निश्चित रूप से महसूस होगी। इसका असर सिर्फ क्रिकेट के नजरिए से ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों को मैच देखने के लिए आकर्षित करने ...