लखनऊ, फरवरी 17 -- बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) की समीक्षा मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जहां एक बार भी बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं में से 50 प्रतिशत से भी कम का पंजीकरण है तो स्पष्टीकरण मांगा जाए। पंकज कुमार ने कहा कि ओटीएस में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। एक-एक बकायेदार उपभोक्ता को ढ़ूंढ़कर पैसा जमा कराएं। जहां भी ओटीएस में प्रगति सही नहीं है, वहां कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां बिल जमा करवाने की क्षमता 70 प्रतिशत से कम है, वहां कार्रवाई होनी चाहिए। 5 किलोवॉट के ऊपर के उपभोक्ताओं से संपर्क करें। उनका बकाया जमा कराएं। जहां भी फीडर घाटे में हैं, वहां अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओटीएस को अच्छा समर्थन मिल रहा है। लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.