कभी बादलों की आमद तो कभी धूप ने किया बेहाल
भदोही, मई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को फिलहाल राहत मिली है लेकिन मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द और आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखी जा रही है। मई की शुरुआत से जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ था। बीच-बीच में आंधी और बारिश से राहत तो मिली लेकिन कई बार नुकसान भी उठाना पड़ा। करीब 15 दिन पहले आए तेज तूफान में जिले में 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद दो हफ्ते तक भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप रहा। वहीं शुक्रवार भोर में हुई बारिश और तेज हवा के बाद मौसम में फिर बदलाव आया। शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.