जमुई, नवम्बर 17 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा थाना क्षेत्र के पन्ना गांव में शनिवार की शाम घटित पुलिस पर हमले की घटना कोई नई या पहली घटना नहीं है। बालू एवं शराब माफियाओं के दुस्साहस व दबंगई के किस्से तो अकेले झाझा थाना क्षेत्र में विगत में दर्जनों बार सामने आ चूके हैं। कभी पुलिस पर पत्थरबाजी,तो कभी पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ा उसे रौंदने तक किया गया प्रयास। किंतु,अब गांवों में झगड़े की सूचना पर उसे निपटाने जाने वाली डायल 112 की पुलिस टीम तक पर भी हमले से ग्रामीण खौफ नहीं खा रहे हैं। बीते14 अगस्त को झाझा के चायं गांव में एक झगड़े को निपटाने पहुंची डायल 112 की टीम पर जानलेवा हमला इसकी मिसाल है जिसमें तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। चिंताजनक यह कि पहले ऐसे मामले सालों के अंतराल पर कभी-कभार ही सामने आते थे। किंतु अब ऐसी घटनाओं की बातें हर दो-चार माह में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.