कभी नहीं हुई इस गाने की फाइनल रिकॉर्डिंग, जो आप सुनते हैं वो ट्रायल वर्जन है
नई दिल्ली, मई 13 -- साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म '1942 - अ लव स्टोरी' का गाना 'कुछ ना कहो' तो आपको याद ही होगा। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.2 है और इस एवरग्रीन सॉन्ग को आज भी लोग अपनी प्लेलिस्ट में रखते हैं। कम लोग जानते हैं कि इस सदाबहार गाने का फाइनल टेक कभी रिकॉर्ड ही नहीं किया गया था। कुमार सानू की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गाना असल में सिर्फ ट्रायल टेक है। जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को जब रिकॉर्ड किया जाना था, तब कुमार सानू के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वो उम्मीद नहीं कर रहे थे। चलिए जानते हैं यह पूरा किस्सा।गाने का ट्रायल बन गया फाइनल टेक दरअसल जब कुमार सानू को यह गाना रिकॉर्ड करना था, तब म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन थे। बर्मन साहब ने रिकॉर्डिंग रूम में बस एक बार यह गाना रिहर्स करने को कहा। कुमार सानू ने इसे रिहर्सल टेक समझकर पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.