नई दिल्ली, फरवरी 6 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आए बदलाव पर बात कर रहे हैं। ब्रिगेडियर दीप भगत (रिटायर्ड) इंस्टाग्राम पर बनाए गए एक वीडियो में कहते हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह शोपियां में बिना हथियारों के आ पाएंगे। ब्रिगेडियर तीन दशकों तक भारतीय सेना में अलग-अलग पोस्ट पर रहकर रिटायर हुए हैं। भगत ने अपने वीडियो में कहा, ''मैं शोपियां में हूं और कभी सोचा नहीं था कि मैं अपनी जिंदागी में यहां बिना हथियार और सुरक्षा के वापस आऊंगा। कभी नहीं।'' वह कहते हैं कि जिन लोगों ने 90 के दशक और 2000 के दशक में यहां आतंकवाद से लड़ाई लड़ी है, उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि हम यहां वापस आ सकते हैं। इतना ज्यादा हिंसा रही है यहां पर। थोड़ा अजीब सा भी ...