क्रान्ति भट्ट, फरवरी 5 -- हिमालय की ऊंचाइयों पर फिलहाल हाड़ कंपाने वाली बर्फीली हवाएं इंसान के हौसले पस्त कर देती हैं। ऐसे हालात में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम में 15 तपस्वी साधु शून्य से 15 डिग्री नीचे के तापमान में कठिन योग साधना में लीन हैं। वर्तमान में बदरीनाथ धाम दो से तीन फीट बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए है। शाम ढलते ही यहां का पारा -15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।ऐसी विकट परिस्थितियों में भी साक्षात भू-बैकुंठ कहे जाने वाले बदरीनाथ धाम में 'आस्था की अग्नि' धधक रही है। यहां 15 साधु-संत अपनी कुटियाओं, गुफाओं और आश्रमों में अडिग होकर तप कर रहे हैं। इनमें स्वामी अरसानंद जी महाराज का संकल्प अद्भुत है, जो पिछले चार वर्षों से 12 महीने यहीं रहकर भगवान बदरी विशाल के ध्यान में रमे हुए हैं।प्रशासन की अनुमति से ही योग साधना कर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.