सहारनपुर, नवम्बर 26 -- हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मतीदास, भाई सतीदास व भाई दयाला के 350 वें शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु जी के जीवन और उनकी शहादत पर प्रकाश डाला। अमृतसर से आए भाई गुरमीत सिंह और बीबा कुदरत कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। मंगलवार रात आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध योगाचार्य डा. दयाशंकर विद्यालंकार ने कहा कि गुरुओं ने सनातन संस्कृति के लिए जितनी कुर्बानियां दी उनका ऋण यह देश कभी चुका नहीं सकता। एडीजे. विनित वासवानी ने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने भी विचार रखे। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने प्रभातफेरी व आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.