मुंगेर, अगस्त 12 -- तारापुर, निज संवाददाता। बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक के लिए मंगलवार को देवघर जाने वाले कांवरियों की भीड़ से तारापुर-कांवरिया मार्ग गुलजार रहा। सुबह से ही कांवरियों के जत्थे बोलबम के जयघोष के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ते नजर आए। हालांकि तीखी धूप ने कांवरियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग में बनाए गए निजी व सरकारी सेवा शिविरों और अन्य प्रतिष्ठानों में विश्राम करते दिखे। यह भी पढ़ें- पीड़ा बनी पूजा, थकान बनी तपस्या... भोलेनाथ की भक्ति में निरंतर बढ़ रहे कांवरियाबारिश का स्वागत दोپहर बाद करीब तीन बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की फुहार शुरू होते ही कांवरियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया। इसके बाद बाबाधाम जाने वाले मार्ग पर कांवरियों का काफिला फिर उमड़ ...