हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथस। अप्रैल माह की शुरुआत से चल रहा मौसम की आंख-मिचौली का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी पूरे दिन पल-पल पर मौसम करवट बदलता रहा। कभी आसमान में हल्के बादल छाए रहे तो कभी तेज और चटकदार धूप खिली। धूप के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा और सूर्य देव ने दर्शन दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज होती गई। दोपहर दो बजे तक धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने रहे। ऐसे में सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से बचने के लिए हर कोई जुगत करता नजर आया। महिलाएं और युवतियां धूप से बचने के लिए दुपट्टे चेहरा ढककर और छाता साथ लेकर जाती दिखाई दी। युवका कैप और अंगोछा से अपना बचाव करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें...