गौरीगंज, मई 22 -- अमेठी। संवाददाता राजकीय आईटीआई गौरीगंज में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। संस्थान में प्रशिक्षण व्यवस्था सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को कई छात्र परिसर में इधर-उधर टहलते नजर आए। बाद में उन्हें कक्षाओं में भेजा गया। वहीं, प्रधानाचार्य के नियमित रूप से संस्थान न आने की चर्चा भी छात्रों और कर्मचारियों के बीच बनी रही।आईटीआई गौरीगंज में कुल 12 ट्रेडों का संचालन किया जा रहा है। इनमें चार ट्रेड एक वर्षीय और आठ ट्रेड दो वर्षीय हैं। करीब 356 छात्र विभिन्न ट्रेडों में पंजीकृत हैं। छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए केवल पांच अनुदेशक तैनात हैं, जबकि कुछ छात्र अप्रेंटिस के तौर पर भी कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों की कमी और निगरानी के अभाव में प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे रही है। संस्थान में इन दिनों ऑन जॉब ट्रेनिंग का क...