मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut Atul Murder: अतुल के प्यार के लिए दामिनी कभी पूरे परिवार और समाज से लड़ी थी। सभी की मर्जी के खिलाफ जाकर घर छोड़कर शादी भी कर ली थी। आठ साल में अतुल और दामिनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। जिस अतुल से मिलने के लिए दामिनी कभी बेताब हो जाती थी, आज वही उसे देखना तक नहीं चाहती थी। आठ साल में ही अतुल और दामिनी के बीच का प्यार खत्म हो गया था। दामिनी अंदर अंदर अतुल की खून की प्यासी हो गई थी। यही कारण है कि दाम दामिनी ने अतुल को ऐसी खौफनाक मौत दी, जिसे सोचकर ही हर कोई डर जाए। आखिर शादी के बाद इन सात साल में ऐसा क्या हुआ कि दामिनी ने ये कदम उठा लिया। पुलिस पूछताछ में दामिनी ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद ही अतुल बदल गया था। वह अक्सर उससे मारपीट करता था और कई तरह से यातनाएं देता था। उस पर अकारण शक करता था। किसी से भी...