नई दिल्ली, जुलाई 22 -- भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका की सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट गॉल में जबकि दूसरा कोलंबो के मैदान पर आयोजित होगा। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति श्रीलंका सीरीज के लिए इस हफ्ते के आखिर में भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। सिलेक्टर्स ने स्क्वॉड को लेकर अनौपचारिक चर्चा हाल ही में समाप्त हुई इंग्लैंड सीरीज के दौरान की। हालांकि, 26 वर्षीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस ने सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा रखी है। उनके इंग्लैंड में दूसरे वनडे में पैर की मांसपेशी में चोट लगी थी। वह लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए थे।वॉशिंगटन सुंदर को जाना होगा CoE? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान भारत के टेस्ट स्क्वॉड को लेकर अनौपचारिक चर्चा की गई। ...