मुंबई, जुलाई 7 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए आंदोलन चला रहे अभिजीत दीपके ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने अन्ना हजारे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्हें 'बुड्ढे लोग' बताते हुए आश्रम में बैठने की नसीहत दी। दीपके ने कहा कि 60-70 से अधिक उम्र के लोगों को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, चाहे वे नेता हों या सामाजिक कार्यकर्ता। जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिनों से प्रदर्शन कर रहे दीपके सोमवार को महाराष्ट्र गए और अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर में कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके से सवाल किया गया कि क्या वह अन्ना हजारे से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद उन्होंने ऐसी टिप्पणी की कि...