नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- NEET PG Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने देशभर में 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा देशभर में एक ही शिफ्ट में कराई गई। हालांकि, करीब सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही समाप्त हुआ, लेकिन राजस्थान के सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब इस केंद्र के 2445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजरें, अब नीट पीजी 2026 आंसर की और रिजल्ट पर हैं। हालांकि NBEMS ने अभी इनकी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NEET PG 2026 की आंसर की सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।...