बिजनौर, मार्च 29 -- धामपुर। सामूहिक रूप से सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद भजनों के माध्यम से बजरंगबली बाबा का गुणगान किया गया। स्योहारा चुंगी स्थित मंदिर पर श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल की ओर से सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद भजनों के माध्यम से बजरंगबली बाबा का गुणगान किया गया। भजन कब आओगे बालाजी महाराज लगन लगी है, दर्शन की यह भजन सबको खूब पसंद आया सब ने तालियां बजा का उत्साह वर्धन किया। श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, राम प्रकाश वर्मा, प्रीतम सैनी, दिनेश राणा, सुनील चौहान, सत्येंद्र भारद्वाज, सर्वेश गिरी आदि शामिल रहे। अंत में बालाजी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। सब ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...