नई दिल्ली, जुलाई 4 -- इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 80 हजार से ज्यादा छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में अंक सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी। अब परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को सलाह है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें, क्योंकि सीबीएसई कभी भी 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की तिथि या समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। अगर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया, तो छात्र अपना...