देवरिया, जुलाई 26 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। यूक्रेन में रुसी हमले में अभिषेक निषाद के मारे जाने के बाद पूरा परिवार सदमें हैं। अभिषेक का शव कब स्वदेश आएगा? इस सवाल का कोई भी अधिकारी ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। जिसके चलते परिजन परेशान हैं। उधर शनिवार को भी दरवाजे पर लोगों को आन-जाना लगा रहा। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल के रहने वाले अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद एक माह पहले टर्की के शिप पर नौ माह के अनुबंध पर नौकरी करने गए थे। 19 जुलाई को उनका जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सिरिया जा रहा था। उसी दौरान अचानक रुसी सेना की तरफ से मिसाइल से शिप पर रविवार की रात हमला कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डीएनए जांच ने अटकाया अभिषेक के शव के वतन आने की राह में रोड़ा जिसमें चार भारतीयों के साथ ही अभिषेक भी मारे गए। तभी से परिजन शव को घर मंग...