मिर्जापुर, जुलाई 19 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में दस दिन पहले एक युवक की संदिग्ध मौत को लेकर नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी पाकिजा बेगम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति को बहला-फुसलाकर ले जाने, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और शव लाने के बाद पांच लाख रुपये की मांग किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।एसी को सौंपे पत्रक में विजयपुर निवासी पाकीजा बेगम ने आरोप लगाया है कि पड़ोस की रहने वाली रेशमा बेगम, उसकी बहन-बहनोई और अन्य परिजनों ने उनके पति मोहम्मद असलम को 11 जुलाई को अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि 14 जुलाई को गांव में पति की मौत की खबर मिली। जबकि इससे पहले उनके पति ने अपने भांजे से वीडियो कॉल पर बातचीत कर खुद को स्व...