बरेली, मई 10 -- सिरौली/बरसेर, संवाददाता। बच्चे की मौत होने के बाद पिता ने मां को इसकी सूचना तक नहीं दी और शव को तालाब किनारे दफन कर दिया। मां को जानकारी होने पर उसने अधिकारियों से शिकायत की तो डीएम के आदेश पर करीब एक सप्ताह बाद बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिरौली के मोहल्ला गढ़ी निवासी अनिल की शादी करीब 13 साल पहले बिशारतगंज की संध्या से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे थे, जिनमें से दो जुड़वां बच्चे आराध्या और आरव की कुछ समय पहले मौत हो गई। करीब दो महीने पहले संध्या का पति से विवाद हो गया और वह दो बच्चों, वंदना और अनमोल अपने मायके चली गई। यह भी पढ़ें- पत्नी ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, एक हफ्ते बाद कब्र से निकलवाई गई लाश बड़ा बेटा दस वर्षीय कन्हैया पिता के साथ रह गया, ...