रायबरेली, मार्च 17 -- तिलोई संवाददाता। मोहनगंज थानाक्षेत्र के शुक्लापुर मजरे फूला गांव में मंगलवार को मौत के दस दिन बाद विवाहिता का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताकर प्रशासन को शिकायत सौंपी थी। इसके बाद डीएम ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में महिला की कब्र खोदी गई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तिलोई तहसीलक्षेत्र के शिवरतनगंज स्थित पूरे हिरई मजरे खरगपुर गांव निवासी इम्तियाज अहमद की बहन रुखसाना का विवाह लगभग 15 साल पहले शुक्लापुर निवासी अकील के साथ हुआ था। दोनों से एक 10 साल की बेटी भी है। रुखसाना के भाई ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच सात और आठ मार्च के बीच रात में उसकी संदिग्ध परिस्थिति...