रामपुर, मई 5 -- दहेज के लिए पत्नी की हत्या में दोषी पति को सोमवार को अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला फरीदाबाद और रामपुर के गंज थाने से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद की युवती के हत्यारे को आज सुनाई जाएगी सजामामले की शुरुआत फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के बड़कल झील निवासी बीना देवी ने 22 नवंबर 2019 को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे गायब करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।पुलिस कार्रवाई एसपी के आदेश पर गंज थाने में काशीपुर आंगा निवासी सलीम और उसके दो भाइयों इस्लाम व असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद सलीम के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। आरोप है...