शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। नगर निगम द्वारा शहीद प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में समाजसेवी नवी सलमान ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले जमीन में खुद अपनी कब्र तैयार की और फिर उसमें लेटकर खुद पर मिट्टी डलवा ली। इस प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए नवी सलमान को बाहर निकलवाया और समझाने का प्रयास किया। समाजसेवी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने शहीदों का अनादर किया है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...