संवाददाता, सितम्बर 23 -- बिहार के किशनगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव पंचायत के पास बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर एक व्यक्ति ने कब्र खोदकर लाश निकाल ली और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। युवक ने सिर को एक झोले में डाला और उसे वहां से ले जाने लगा। 7 किलोमीटर दूर जब लोगों ने लाश का सिर झोले में देखा तो वे खौफ में आ गए। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के महीनगांव पंचायत अंतर्गत मड़ुआ टोली का है। जहां ग्रामीणों ने एक युवक को लाश का कटा हुआ सिर झोले में ले जाते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यह भी पढ़ें- जादू-टोना में बुजुर्ग की बलि, गिरफ्तार लोगों ने बच्चे की कुर्बानी भी...