फतेहपुर, फरवरी 8 -- जहानाबाद। रेशमी रुमाल आंदोलन में शहीद हुए भारतीय सैय्यद नुसरत हुसैन के कब्र की मिट्टी भारत लाने के साथ ही उसे संरक्षित कर स्मारक बनाए जाने की कवायद तेज हो चुकी है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल द्वारा स्मारक बनाए जाने के दौरान होने वाले कार्यक्रम में माल्टा देश के राजदूत माल्टा हिज एक्सीलेसी मिस्टर रूबिन गूशी तथा टर्की के राजदूत अली मूरत एरोजी सहित देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया है। बताते हैं कि कस्बे के मोहल्ला मियां टोला निवासी हकीम सैय्यद नुसरत हुसैन को देश की आजादी के लिये रेशमी रुमाल तहरीक में सन् 1920 में माल्टा देश के मर्सा स्थित जेल में कैद कर दिया गया था। जहां वह शहीद हो गए थे जिनका अंतिम संस्कार केटर्किस मिलिट्री सिमेट्री कब्रिस्तान में कर किया गया था। अब उनके कब्र की मिट्टी को माल्टा दे...