रुडकी, दिसम्बर 30 -- लंढौरा में मंगलवार को दो लोगों ने कब्रिस्तान से आम और शीशम के पेड़ काट लिए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर हंगामा काटा। लंढौरा मंगलौर मार्ग पर से कुछ दूरी पर सरवरपीर वाले कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में आम और शीशम के पेड़ लगे हुए थे। आरोप कि दो लोगों ने मंगलवार को कब्रिस्तान की भूमि से शीशम और आम के पेड़ काट लिए। लोगों का आरोप है कि सौ से अधिक पेट काटे गए हैं। लोगों का कहना है कि पेड़ कटान के लिए ना तो कब्रिस्तान कमेटी से अनुमति ली गई और न ही वन विभाग से। लोगों का कहना है कि पेड़ काटे जाने से कई कब्रों का भी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.