मेरठ, जून 10 -- ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान के बीच से नाला निकालने को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। करीब एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन इस मामले का स्थायी समाधान नहीं निकाल सका है। बुधवार को दोनों पक्षों के तहसील पहुंचने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन की ढीली कार्यशैली के चलते विवाद लगातार गहराता जा रहा है और कभी भी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बता दें कि ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान के सामने बने कुछ मकानों और डेयरी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष पानी की निकासी के लिए कब्रिस्तान की भूमि से होकर नाला निर्माण की मांग कर रहा है, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि से नाला निकालना धार्म...