पटना, मई 16 -- राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने अल्पसंख्यक मंत्री से रोहतास जिले के अमरी में कब्रिस्तान की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी ने भी कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। तब भी कब्रिस्तान को शरारती तत्वों से मुक्त नहीं करवाया जा रहा है। उल्टे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...