फतेहपुर, मार्च 21 -- मलवां। थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव में कब्रिस्तान को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। गांव निवासी इमामी शाह की मौत के बाद शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने जमीन को अपनी भूमिधरी बताते हुए दफनाने पर आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची मलवां पुलिस ने राजस्व टीम को बुलाया। मौके पर कानूनगो विवेक तिवारी व नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई ने जांच की। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में शव को पुराने कब्रिस्तान में दफन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.