बदायूं, मई 18 -- क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं में कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी अख्तर अली पुत्र निसार अहमद ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालना चाह रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में निशा, मुकीसा, नाजिया, मुस्कान और आमिर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्र...