अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- मिहींपुरवा, संवाददाता । एक कब्रिस्तान की बाग में शनिवार रात एक युवती का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला । लोगों की सूचना पर यूपी डायल 112 की पीआरवी पुलिस टीम ने थाने को सूचना दी। आसपास संपर्क करने पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक व पुलिस ने पहुंचकर शव उतरवा कर तहकीकात के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी की पहचान वार्ड नम्बर 5 जरही रोड निवासनी गुड़िया (18) पुत्री कैलाश सोनी के रूप में हुई। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...