बरेली, मार्च 26 -- नवाबगंज। जयनगर गांव के कब्रिस्तान में बेशकीमती हरे-भरे पेड़ों को ठेकेदार ने वन विभाग और ग्राम प्रधान से साठगांठ कर काट डाला। जानकारी होने के बाद तहसीलदार ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को राजस्व टीम वन कर्मियों के साथ जांच पड़ताल करेगी।जयनगर गांव के कब्रिस्तान में शीशम, जामुन, गूलर और नीम के 34 कीमती थे। दो दिन पूर्व ठेकेदार ने पेड़ों को बिना अनुमति के वन विभाग और ग्राम प्रधान से साठगांठ कर काट लिया। जानकारी तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को होने के बाद राजस्व टीम जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को राजस्व टीम के साथ वन कर्मी जांच करेंगे।ग्राम सभा के पेड़ों की नीलामी किए बिना ही उनके कटान की शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दुष्यंत प्रताप सिंह तहसीलदार, ...