बरेली, मार्च 30 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के अली नगर गांव के कब्रिस्तान में खड़े हरे भरे पेड़ों को एक ठेकेदार ने ग्राम प्रधान और वन विभाग की मिलीभगत से काट डाला गया था। जानकारी तहसीलदार को मिलने के बाद प्रकरण पर जांच बिठा दी थी। राजस्व टीम और वन कर्मियों ने जांच पड़ताल की थी। रविवार को ग्राम प्रधान पति मोहम्मद सलीम की ओर से ठेकेदार छोटा पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी ग्राम जरेली के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...