औरंगाबाद, जून 15 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड की घोड़डीहरी पंचायत अंतर्गत रंगा बिगहा गांव में कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है। कब्रिस्तान मार्ग में नाला होने और पुलिया नहीं रहने के कारण शव को दफनाने के लिए ले जाने में लोगों को वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका। बाद में ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया शोभा देवी को समस्या से अवगत कराया। मुखिया ने इसे प्राथमिकता देते हुए बरसात से पहले पुलिया निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। इसके तहत पइन नाला पर होम पाइप लगाकर पुलिया का निर्माण कराया गया, जिससे आवागमन सुगम हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि...