हाथरस, जनवरी 3 -- सहपऊ। कस्बा निवासी के साबिर अली , इकबाल , बुन्दु खां, आशिक अली , इसराज ने एसडीएम मनीष चौधरी को पत्र लिखकर कब्रिस्तान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कस्बा में पुराना थाना की ओर जाने वाली वाईपास रोड के किनारे उनके कब्रिस्तान है। वहां भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहता है । वह पिछले कई वर्षों से वहां अपने पिता के नाम पर रसिया दंगल आयोजित करता आ रहा था, लेकिन पिछले साल नगर पंचायत, प्रशासन एवं पुलिस ने उस स्थान पर रसिया नहीं होने दिए थे। उस स्थान पर उनके पूवर्ज दफन हैं। वहीं पर रसिया करना चाह रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से उस स्थान पर रसिया नहीं करवाने की अपील है। इस मामले में एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है कि पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर देखेंगे। इसके बाद ही इस बारे में कुछ कह सके...