सीवान, फरवरी 20 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के खानपुर खैरानटी गांव के सिरोही के पास स्थित पोखरा, कब्रिस्तान एवं छठघाट को लेकर दो समुदायों के बीच दशकों से विवाद चल रहा था वर्षो से चल रहे इस आपसी विवाद को लेकर सीओ दिव्य प्रकाश, सरपंच प्रेमसागर यादव, बीडीसी प्रतिनिधि रंजन साह, पूर्व सरपंच लड्डन अहमद वे सामाजिक कार्यकता मेराज अहमद सिद्दीकी की संयुक्त अध्यक्षता में दोनों समुदाय के लोगों की उपस्थित में बैठक किया गया। इस दौरान दो पक्षों के सामने प्रस्ताव रखा गया कि कब्रिस्तान की घेराबंदी हो जाएगी व पोखरे एवं छठघाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार का कोई आपसी द्वेष उत्पन्न नहीं हो सके। इसपर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताते हुए इन कार्यों के लिए हामी भरी। मौके पर भरत कुमार, रविकुमार, अज़हर अंसारी, विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.