बिजनौर, फरवरी 17 -- मोहल्ला किला में दरगाह हजरत दादा गुलाम मोहिउद्दीन स्थित है। वहां पर कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद हो रहा है। सोमवार को एक पक्ष द्वारा जनाजा ले जाते समय दरगाह की चारदीवारी के लिए बनाई गई दीवार को छोड़ दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है जबरन जानबूझकर दीवार को तोड़ा गया है। यहां से कोई रास्ता नहीं है। मोहल्ला किला निवासी लोगों ने तहरीर में बताया कि उनके समुदाय का कब्रिस्तान दरगाह के पास स्थित है, जहां जाने का रास्ता दरगाह और मार्ग के सामने से वर्षों से है। आरोप है कि हाल ही में दरगाह की कथित कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा उक्त रास्ते को अ...