कब्रिस्तान के पास तमंचे समेत दबोचा गया शातिर अपराधी, 29 मुकदमे हैं दर्ज
औरैया, जून 14 -- औरैया, संवाददाता अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गोवध, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत 29 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित कब्रिस्तान के सामने मुक्तिधाम के पास चेकिंग के दौरान नफीस उर्फ शंकरा पुत्र रसीद निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 330 रुपये और एक लाइटर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.