लखनऊ, मार्च 8 -- पीजीआई थानाक्षेत्र के साउथ सिटी क्षेत्र में रविवार दोपहर कब्रिस्तान के पास एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को बुलाया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। साउथ सिटी चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार दोपहर कब्रिस्तान के पास एक अधेड़ के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ के शरीर पर काली जैकेट, ग्रे पैंट और क्रीम रंग की टी-शर्ट थी। उसके गले में चेकदार गमछा पड़ा मिला। उसकी जेब से केवल तंबाकू की एक पुड़िया बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...