अमरोहा, मार्च 8 -- मृतक युवक के शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए कब्रिस्तान की समिति पदाधिकारियों ने एक लाख 60 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर कब्र नहीं खुदने दी। परेशान मृतक के परिजन समिति पदाधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। बाद में गमजदा परिजनों ने करीब तीन किमी दूर दूसरे कब्रिस्तान में युवक के शव को सुपुर्दे खाक किया। मामला लोगों के बीच चर्चा में बना है। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले के निवासी 35 वर्षीय युवक का शुक्रवार रात बीमारी के चलते इंतकाल हो गया था। शनिवार सुबह परिजन उसके शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए पास ही कब्रिस्तान में कब्र खोदने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद समिति पदाधिकारियों ने कब्रिस्तान में कब्र खोदने से उन्हें रोक दिया। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के अन्य कुछ लोग भी वह...