मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी और लद्दावाला के कब्रिस्तान की भूमि को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। मोहल्लेवासियों ने पूर्व प्रबंधक मोहम्मद राशिद अंसारी पर कब्रिस्तान की भूमि खसरा संख्या 382/1 के कूटरचित तरीके से पांच बैनामे अपने ही परिजनों के नाम करने का संगीन आरोप लगाया है।लोगों का कहना है कि राशिद ने कब्रिस्तान के हरे पेड़ कटवाकर बेच दिए और शव दफनाने के नाम पर भी अवैध वसूली की। आरोप है कि एडीएम सदर के आदेशों की अवहेलना कर रात के अंधेरे में पेड़ चोरी किए गए और अब उक्त पक्ष कब्रिस्तान को निजी संपत्ति बताकर शव दफनाने से रोक रहा है। यह भी पढ़ें- प्राचीन देवी मंदिर की भूमि वसीयत के जरिए निजी नाम दर्ज कराने का आरोप समाज के लोगों ने वर्तमान में रख-रखाव की जिम्मेदारी अंजुमन ट्रस्ट को सौंप दी है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से धो...