सहारनपुर, फरवरी 28 -- स्टेट हाइवे के मोहल्ला सराय काहरान के निकट स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर शनिवार को भूमाफियाओं द्वारा कब्जे के प्रयास किया गया। जिसका लोगों ने हंगामा कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की। शनिवार को कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का प्रयास करने के आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में मोहल्ले के पुरुष, महिलाएं बच्चों सहित कब्रिस्तान में एकत्र हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने कब्जे का प्रयास कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान इसरार, इमरान और इनाम ने बताया कि खसरा नंबर 3819, 3820 व 3821 में कब्रिस्तान स्थित है। यह बहुत पुराना कब्रिस्तान है और इसमें मुस्लिम समाज की सभी बिरादरी के मुर्दो को दफन किया जाता है। बताया कि पिछले कुछ महीने से कुछ भूमाफिया कब्रिस्तान की ब...