कब्रिस्तान की जमीन विवाद में जांच का आदेश
बक्सर, जून 30 -- डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के कनझरुआ पंचायत के निरंजनपुर गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीओ राकेश कुमार से मिलकर आवेदन दिया और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसडीओ ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का सीओ को आदेश दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि धनंजयपुर गांव के घरों का पानी समीप के तालाब में गिरता था। तालाब के बगल में कब्रिस्तान है। इसी सवाल पर विवाद शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान की जमीन विवाद में जांच का आदेश ग्रामीणों ने कहा कि तालाब पर कब्जा के सवाल पर भी अंदर ही अंदर तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीओ को आवेदन देकर इस समस्या का स्थाई निदान की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.