मेरठ, जनवरी 5 -- सरधना दौराला रोड स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर लिया है, अब वे निर्माण कर रहे हैं। गढ़ी खटीकान निवासी सन्नू ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि दौराला रोड पर उनके पुरखों के कब्रिस्तान हैं। कब्रिस्तान की भूमि खसरा संख्या 896 तथा खाता संख्या 973 में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने निर्माण भी शुरू कर दिया। कुछ जमीन बेचने के प्रयास में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं पेड़ों को भी काट दिया है। आरोप है कि उसने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.