मुजफ्फर नगर, मई 27 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध मस्जिद निर्माण का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सुन्नी समाज के कब्रिस्तान की भूमि पर पिछले कई वर्षों से धीरे-धीरे मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। अब ईद की नमाज की तैयारी शुरू होने का मामला पुलिस-प्रशासन के संज्ञान में आया तो पुलिस ने तीन लोगों पर कार्रवाई कर चालान कर दिया। आरोप है कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद का अवैध रूप से निर्माण करीब पांच सालों से चल रहा है। इस मामले में एक बार छह लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। निर्माणाधीन मस्जिद का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है , सिर्फ लेंटर डाले जाने का कार्य बाकी रह गया था। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर केनगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील बकरीद पर यहां नमाज अदा कराने की तैयारी ...