बरेली, फरवरी 24 -- रामपुर रोड स्थित स्वालेनगर नवदिया के कब्रिस्तान पर कब्जा कर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए लोगों ने सोमवार को डीएम से शिकायत की। मो शारिक आदि ने बताया कि रामपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कब्रिस्तान बना हुआ है। इस पर कुछ लोग अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रहे हैं। रोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस से शिकायत की मगर निर्माण नहीं रोका गया। लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.