सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र के नरंगा दक्षिण पंचायत के नरंगा भटपुर गांव स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, सीतामढ़ी डॉ. सुनीता सोनू को आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वार्ड संख्या-03 में स्थित उक्त कब्रिस्तान की कुल भूमि लगभग 2 एकड़ 34 डिसमिल है, जहां वर्षों से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का अंतिम संस्कार (दफन) किया जाता रहा है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि अब तक कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने के कारण भूमि पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही जंगली जानवरों द्वारा नई एवं पुरानी कब्रों को नुकसान पहुंचाया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.