दरभंगा, जून 5 -- पंकज महासेठ,दरभंगा। राढी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 14 के चक्का गाछी कब्रिस्तान की घेराबंदी में कथित रूप से हुई लूट व ध्वस्त होने की उच्च स्तरीय जांच कराने व जाले प्रमुख की योजनाओं में कथित रूप से हुई अनियमितता के खिलाफ भाकपा (माले) व इंसाफ मंच के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को लहेरियासराय धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद,भाकपा (माले) जाले प्रखंड कमेटी सदस्य शमसे आलम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजू यादव के नेतृत्व में हुआ। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मोहम्मद गौस ने की।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य सह इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि जाले प्रमुख के द्वारा विकास योजनाओं ने भयंकर लूट मचायी जा रही है। यह भी पढ़...