कौशाम्बी, मार्च 26 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात स्थानीय कस्बे के चक नगर मोहल्ला स्थित कब्रस्तान में छापामारी की। इस दौरान पांच जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। इनके तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा कायम कर थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई है। उप निरीक्षण रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात चक नगर मोहल्ला स्थित कब्रस्तान में जुआ की फड़ बैठी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने फोर्स के साथ छापामारी कर दी। मौके से कस्बे के नया नगर वार्ड निवासी शेर अली, महताब, कटरा नगर निवासी नौसाद अहमद, मंसूर नगर निवासी याशीन अहमद व चक नगर निवासी कौनेन को गिरफ्तार किया गया। इनके साथी नया नगर निवासी बाबू, इंजमाम, समदा निवासी शाकिब फरार हो गए। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश के पत्ते तथा दो हजार 850 रुपये बरामद किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.