उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। संवाददाता शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने धवन रोड पर सख्त अभियान चलाया। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया, दुकानदारों को चेतावनी दी गई और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई।मंगलवार दोपहर धवन रोड और आसपास के इलाकों में प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। अभियान के दौरान उन दुकानदारों और ठेला संचालकों को चिन्हित किया गया, जिन्होंने सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रखी थी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.